'अपने पुराने गुट में लौटने वाले थे अजित पवार', प्लेन हादसे पर ममता बनर्जी ने लगाया गंभीर आरोप

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब अजित पवार (66) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। ‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर यह रडार की पहुंच से गायब हो गया।

Mamata Banerjee: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार सुबह हुए इस प्लेन में हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं एनसीपी नेता अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हुई। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'अजित पवार अपने पुराने गुट में लौटने वाले थे और इससे पहले यह हादसा हुआ। इस देश में लोगों की कोई सुरक्षा नहीं है।' बंगाल की सीएम ने कहा, 'पहले अहमदाबाद में इतने लोगो की जान गई और अब इस हादसे में अजीत पवार की जान गई। देश के मुख्यमंत्री समय कम होने की वजह से चार्टर्ड फ्लाइट में सफर करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा का क्या? हम इस हादसे से बड़ा परेशान हैं शब्द नहीं हैं हमारे पास।' ममता ने पूछा है कि अजीत पावर के पुराने गुट में लौटने से पहले यह दुर्घटना क्यों हुई? इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी।

पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था प्लेन

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब अजित पवार (66) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। ‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, विमान ने मुंबई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर यह रडार की पहुंच से गायब हो गया। पवार राज्य में पांच फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे।

End of Feed