'दुनियाभर में विमान निर्माण हो गया धीमा...', राम मोहन नायडू बोले- विमानन कंपनियों को 30,000 पायलटों की जरूरत

Aircraft Shortage: नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने रविवार को कहा कि भारत के विमानन क्षेत्र को नए विमानों की खरीद में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Aircraft Shortage: नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने रविवार को कहा कि भारत के विमानन क्षेत्र को नए विमानों की खरीद में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। नायडू ने बताया कि 1,700 नए विमानों के ऑर्डर दिए गए हैं, लेकिन आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं के कारण इन विमानों की डिलीवरी में 15 साल तक लग सकते हैं।

Aircraft Shortage

दुनियाभर में विमान निर्माण हो गया कम

गुजरात के भावनगर हवाई अड्डे पर नई उड़ानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले नायडू ने कहा कि सरकार घरेलू विमान निर्माण पर जोर दे रही है। इसके लिए वैश्विक कंपनियों जैसे एम्ब्रेयर के साथ संयुक्त उद्यम किए जा रहे हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ मिलकर सुखोई सुपरजेट 100 का निर्माण भी किया जा रहा है।

End of Feed