अजित पवार की मौत के पीछे की वजह क्या? AAIB ने जारी की बारामती विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट,हुए कई बड़े खुलासे

बारामती में बीते महीने हुए विमान हादसे को लेकर एएआईबी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। एएआईबी का कहना है कि बारामती विमान हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी ताकि तथ्यों, मूल कारणों और इसमें योगदान देने वाले कारकों का पता लगाया जा सके। इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की दुखद मौत हो गई थी। उनके साथ ही विमान में सवार सभी चार लोगों की भी मौत हो गई थी।

बारामती में 28 जनवरी 2026 को हुए विमान हादसे को लेकर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। यह रिपोर्ट भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने तैयार की है। रिपोर्ट मुंबई से बारामती जा रहे निजी जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के संदर्भ में है। यह वही उड़ान थी जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सवार थे। हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी।

अजित पवार का निधन।

अजित पवार के निधन के मामले में आई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट।

लैंडिंग के वक्त दृश्यता तय मानक से कम थी

जांच रिपोर्ट के मुताबिक विमान जब बारामती हवाई अड्डे पर उतर रहा था तब दृश्यता लगभग तीन किलोमीटर थी। जबकि दृश्य उड़ान नियमों के तहत कम से कम पांच किलोमीटर दृश्यता जरूरी होती है। इसके बावजूद विमान को उतरने की अनुमति दी गई। अब यही बिंदु जांच और राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

एक बार गो अराउंड दूसरी कोशिश में हादसा

रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान ने पहली बार लैंडिंग की कोशिश की लेकिन बाद में गो अराउंड किया गया। दूसरी बार रनवे 11 पर उतरते समय विमान रनवे के बाईं ओर पेड़ों से टकराया और नीचे जमीन पर गिर गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और कॉकपिट व केबिन पूरी तरह जल गए।

End of Feed