Air India Flight News: एक बड़ी कंपनी की MD और CEO ने की केबिन क्रू से बदसलूकी, कैप्टन ने विमान से उतारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2024, 12:43 PM IST

Air India Flight news in Hindi: ये घटना 5 मार्च की है जब एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट में एक बड़ी कंपनी की सीईओ और एमडी ने एयर इंडिया के केबिन क्रू के बदतमीजी की।

Misbehave in Air India Flight: एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन की फ्लाइट में एक बड़ी कंपनी की एमडी और सीईओ द्वारा केबिन क्रू के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन ने महिला एमडी को आगे की यात्रा का अनुमति नहीं दी और उसे फ्लाइट से उतार दिया गया जिससे उड़ान में देरी हुई। इसे लेकर एयर इंडिया ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है।

Air India

इयर इंडिया की उड़ान के दौरान क्रू से बदसलूकी की घटना

5 मार्च की घटना

ये घटना 5 मार्च की है जब एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट में एक बड़ी कंपनी की सीईओ और एमडी ने एयर इंडिया के केबिन क्रू के बदतमीजी की। इस विवाद के बाद फ्लाइट के कप्तान ने महिला को फ्लाइट से उतार दिया। इसी वजह से फ्लाइट ने दिल्ली से लंदन के लिए एक घंटे देरी से उड़ान भरी।

एयर इंडिया ने क्या कहा

इस मामले पर एयर इंडिया ने कहा, हम 5 मार्च, 2024 की उड़ान एआई-161 पर हुई एक घटना से अवगत हैं। निर्धारित पुश बैक से पहले चालक दल के सदस्यों के साथ कुछ बहस के बाद कैप्टन की सलाह पर बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे एक यात्री को उतार दिया गया था। एयर इंडिया सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसे नियंत्रित करने वाले नियमों का सख्ती से पालन करती है। ऑफ बोर्डिंग के बाद फ्लाइट एआई-161 करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई। जिस यात्री को विमान से उतारा गया वह जरूरी कारणों से यात्रा कर रहा था और लिखित आश्वासन के बाद उसे अगली उड़ान में शामिल किया गया। देरी के कारण अन्य यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।

End of Feed