एयर इंडिया की अबूधाबी-कालीकट एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में लगी आग, UAE में इमरजेंसी लैंडिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 11:59 AM IST

एयर इंडिया की अबूधाबी-कालीकट एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में आग लगने के बाद यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

एयर इंडिया की अबूधाबी-कालीकट एक्सप्रेस प्लेन के इंजन में आग लगने के बाद यूएई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अबू धाबी से कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान IX348 सुरक्षित रूप से उतरा और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकती है।एआई एक्सप्रेस विमान संख्या बी737-800 को प्राथमिक इंजन में हवा में आग लगने के बाद लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। जब आग लगी तब फ्लाइट 1000 फीट की ऊंचाई पर थी।

air india express

इंजन में आग लगने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

विमान में सवार थे कुल 184 यात्री

बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी पर पायलट ने ध्यान नहीं दिया। विमान में कुल 184 यात्री सवार थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों का कहना है कि आईएक्स 348 ने अबूधाबी से कोझीकोड के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन इंजन में खराबी के बाद अबूधाबी में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। यह जानकारी डीजीसीए के अधिकारियों से साझा की गई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

End of Feed