जम्मू-कश्मीर विधानसभा में थम नहीं रहा बवाल, खुर्शीद अहमद शेख को धकियाकर बाहर ले गए मॉर्शल

Khurshid Ahmad Sheikh : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा खड़ा हो गया। अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शल धकियाकर सदन से बाहर ले गए।

Khurshid Ahmad Sheikh : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा खड़ा हो गया। अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शल धकियाकर सदन से बाहर ले गए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने पीडीपी के खिलाफ नारेबाजी की। गुरुवार को भी सदन में हंगामा हुआ था। शेख जेल में बंद राशिद इंजीनियर के भाई हैं। शेख ने बीते दिन सदन में अनुच्छेद 370 की बहाली वाला बैनर लहराया था जिस पर भाजपा के विधायक भड़क गए।

Kashmir

जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा।

गुरुवार को भी हुई सदन में मारपीट

इस दौरान शेख की भाजपा विधायकों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। मार्शलों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। सदन की कार्यवाही थोड़ी देर बाधित रहने के बाद फिर शुरू हुई और कुछ समय बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में जब हंगामा हुआ तो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला वहीं बैठे थे। भाजपा विधायक रविंद्र रैना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और एनसी जम्मू-कश्मीर में दोबारा आतंकवाद फैलाना चाहते हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि उनकी पार्टी इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी। सदन के भीतर और बाहर वह ईंट से ईंट बजा देगी।

End of Feed