Shirtless Protest: शर्टलेस प्रदर्शन मामले में शिमला में 3 और लोग पकड़े गए; गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 11

AI Summit Shirtless Protest: दिल्ली में AI शिखर सम्मेलन के दौरान ;कमीज उतारकर' विरोध प्रदर्शन करने के सिलसिले में शिमला में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

AI Summit Shirtless Protest: दिल्ली में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान ;कमीज उतारकर' विरोध प्रदर्शन करने के सिलसिले में शिमला में तीन लोग गिरफ्तार, अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यहां AI इम्पैक्ट समिट में "शर्टलेस" प्रोटेस्ट के सिलसिले में तीन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है।

shirtless protest

शर्टलेस प्रदर्शन मामले में शिमला में 3 और लोग पकड़े गए (फाइल फोटो)

सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से पकड़ा और वहां की एक लोकल कोर्ट में पेश किया। सूत्रों ने बताया कि उन्हें ट्रांजिट रिमांड दे दी गई है और आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।

End of Feed