शहर

Shirtless Protest: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बढ़ी पुलिस कस्टडी, चार दिन बाद फिर होगी पेशी

AI Summit Protest: राष्ट्रीय राजधानी में एआई समिट 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कमीज उतारकर प्रदर्शन मामले को लेकर कोर्ट ने आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है।

Image

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस कस्टडी बढ़ी

Photo : PTI

AI Summit Protest: राष्ट्रीय राजधानी में एआई समिट 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कमीज उतारकर प्रदर्शन मामले को लेकर कोर्ट ने आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। पटियाला हाउस कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ा दी है।

आरोपियों से पूछताछ के लिए बढ़ी कस्टडी

न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने हिरासत में पूछताछ के लिए आरोपियों की पुलिस कस्टडी की अवधि बढ़ाई है। आरोपियों को 20 फरवरी को किये गए प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उनमें बिहार से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, इसकी बिहार इकाई के सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव शामिल हैं।

जितेंद्र यादव की भी बढ़ी कस्टडी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किये गए जितेंद्र यादव को भी अदालत में पेश किया गया और मजिस्ट्रेट ने उनकी पुलिस हिरासत भी बढ़ा दी।

उदय भानु चिब की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में पिछले सप्ताह एआई समिट में यूथ कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए प्रदर्शन के संबंध में संगठन (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब को मुख्य साजिशकर्ता करार देते हुए गिरफ्तार किया। जिसके बाद मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उदय भानु चिब के वकील में कोर्ट में दलील दी थी कि उनका मुवक्किल मौके पर फिजिकली मौजूद नहीं था। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति की घटनास्थल पर अनुपस्थिति उसे आपराधिक दायित्व से स्वतः मुक्त नहीं करती है। अदालत ने स्पष्ट किया, ''कानून यह मानता है कि साजिश और उकसावे की योजना दूर बैठकर भी बनाई और लागू की जा सकती है। केवल शारीरिक उपस्थिति का अभाव किसी व्यक्ति को अपने आप आपराधिक जिम्मेदारी से बरी नहीं करता।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article