Shirtless Protest: 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए यूथ कांग्रेस के 5 कार्यकर्ता; शिमला से लाए गए थे 3 आरोपी

AI Summit Protest Case: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एआई समिट 2026 में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के शर्त उतारकर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 5 कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

AI Summit Protest Case: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एआई समिट 2026 में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के शर्त उतारकर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 5 कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

AI Summit protest case

यूथ कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओं को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

शिमला से लाए गए थे 3 आरोपी

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में उन तीन आरोपियों को भी पेश किया, जिन्हें एआई समिट के दौरान शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में शिमला से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। शिमला में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद दिल्ली लाए गए इन तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता के समक्ष पेश किया गया।

5 दिन की मांगी थी कस्टडी

दिल्ली पुलिस ने शिमला से लाए गए तीनों आरोपियों की 5 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत दी।

End of Feed