अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, फाइनल मैच से पहले कार पार्किंग के लिए की गई विशेष व्यवस्था

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 19, 2023, 12:35 PM IST

Ahmedabad Traffic Advisory: एसीपी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे शहर का ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं और 1600 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम आने वाले लोगों के लिए 17 पार्किंग प्लॉट तैयार किए गए हैं।

Ahmedabad Traffic Advisory: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस स्टेडियम में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। स्टेडियम के बाहर भी सैकड़ों की संख्या में फैंस टीम इंडिया को चीयर करने के लिए मौजूद हैं और भारत माता की जय व इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी भी इस खिताबी मुकाबले के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

narendra modi stadium

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़

ऐसे में पूरे क्रिकेट स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी भारी भीड़ को देखते हुए एडवाजरी जारी की है। इसके तहत मानसी सर्कल से केशवबाग टी जंक्शन तक ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिटी पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, यह प्रतिबंध आईटीसी नर्मदा होटल से टीम के होटल छोड़ने से आधे घंटे पहले प्रभावी होगा और उनकी वापसी के समय भी लगेगा। इसके अलावा पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने की सलाह दी है।

End of Feed