देश

गजब! ATM लूटने प्लेन से जाते थे...,अहमदाबाद पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 05:37 PM IST

Gujarat News: पुलिस ने बताया कि इस महीने, अमराईवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैस कटर का उपयोग कर एटीएम से पैसे चुराने के मामले की जांच के दौरान पता चला कि पंजाब के रहने वाले दो आरोपी एटीएम से पैसे चोरी करने के लिए विमान के जरिए चंडीगढ़ से अहमदाबाद आए थे।

Image

पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

Photo : BCCL

Gujarat News: गुजरात की अहमदाबाद अपराध शाखा ने दो लोगों को 10.72 लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों विभिन्न जगहों पर एटीएम से पैसे चुराने के लिए कथित तौर पर विमान से यात्रा किया करते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने, अमराईवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैस कटर का उपयोग कर एटीएम से पैसे चुराने के मामले की जांच के दौरान पता चला कि पंजाब के रहने वाले दो आरोपी एटीएम से पैसे चोरी करने के लिए विमान के जरिए चंडीगढ़ से अहमदाबाद आए थे।

उन्होंने कहा, वे अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एक होटल में रुके थे। उन्होंने नकली आधार कार्ड दिखाकर होटल में कमरा बुक कराया था। उन्होंने एक ऑनलाइन मार्केटिंग साइट से एक दोपहिया वाहन खरीदा, गैस कटर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे और गूगल मानचित्र का उपयोग करके एक एटीएम का चयन किया और वे उसमें घुसे।

एटीएम काटकर निकाले थे 10.72 लाख

अधिकारी ने कहा, उन्होंने एटीएम को काटकर खोला और 500 रुपए मुद्रा वाले 10.72 लाख रुपये के नोट चुरा लिए। इसके बाद वे अपने होटल लौटे, उन्होंने अपना सामान लिया और दिल्ली के लिए विमान में सवार हुए। वे इस तरीके से एटीएम से पैसे चुराने के लिए विभिन्न जगहों पर विमान के जरिए जाया करते थे। उन्होंने बताया कि अमराईवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हत्या के मामले में गिरफ्तार हो चुका है एक आरोपी

इनमें से एक आरोपी अमरजोत सिंह अरोड़ा को 2005 में हत्या के एक मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया गया था और उसे 2010 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उसे इस साल अप्रैल और जून में भी महाराष्ट्र के नागपुर और पुणे में एटीएम तोड़ने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ बेंगलुरु में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी आदि के मामले में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article