अहमदाबाद: कांगो से आए व्यक्ति में संदिग्ध वायरल हेमोरेजिक फीवर के लक्षण, प्रशासन अलर्ट

कांगो से भारत आए 37 वर्षीय व्यक्ति में संदिग्ध वायरल हेमोरेजिक फीवर के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मामले के सामने आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है।

गुजरात में एक संभावित संक्रामक बीमारी का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। कांगो से भारत आए 37 वर्षीय अमुरी लोकुला नामक व्यक्ति को वायरल हेमोरेजिक फीवर के संदिग्ध लक्षणों के चलते अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे आइसोलेशन में रखकर गहन निगरानी की जा रही है।

Ebola Virus

इबोला वायरस।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमुरी लोकुला लगभग 10 दिन पहले कांगो से मुंबई पहुंचा था। मुंबई में 5 दिन रुकने के बाद वह दमन-सिलवासा गया और वहां 4 दिन बिताए। इसके बाद,22 मई 2026 को वह वडोदरा पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज को पिछले करीब 6 दिनों से बुखार और अन्य बीमारी के लक्षण थे। 26 मई 2026 को उसे वडोदरा की बैंकर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में अधिक उपचार और विस्तृत जांच के लिए उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

End of Feed