Agra Love Jihad: हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम शख्स कर रहा था निकाह की तैयारी, काजी से पहले पहुंच गई पुलिस

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 09:44 PM IST

Agra Love Jihad: लड़की नोएडा की रहने वाली है। यहीं एक फैक्ट्री में काम करती थी, यहीं पर काम करने वाले एक मुस्लिम युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे वहां से लेकर भाग गया।

Agra Love Jihad: ताजनगरी आगरा से लव जिहाद (Love Jihad) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित रूप से एक नाबालिग हिंदू लड़की के धर्मांतरण की तैयारी चल रही थी। हिंदू लड़की का एक मुस्लिम युवक से निकाह होना था।

आरोपी गिरफ्तार

निकाह की पूरी तैयारी हो चुकी थी। निकाह पढ़ाने के लिए काजी का इंतेज़ार हो रहा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस आ धमकी और आरोपी साहिल को मौके से पकड़ लिया।

End of Feed