देश

Agra Love Jihad: हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम शख्स कर रहा था निकाह की तैयारी, काजी से पहले पहुंच गई पुलिस

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 09:44 PM IST

Agra Love Jihad: लड़की नोएडा की रहने वाली है। यहीं एक फैक्ट्री में काम करती थी, यहीं पर काम करने वाले एक मुस्लिम युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे वहां से लेकर भाग गया।

Agra Love Jihad: ताजनगरी आगरा से लव जिहाद (Love Jihad) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित रूप से एक नाबालिग हिंदू लड़की के धर्मांतरण की तैयारी चल रही थी। हिंदू लड़की का एक मुस्लिम युवक से निकाह होना था।

आरोपी गिरफ्तार

निकाह की पूरी तैयारी हो चुकी थी। निकाह पढ़ाने के लिए काजी का इंतेज़ार हो रहा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस आ धमकी और आरोपी साहिल को मौके से पकड़ लिया।

नोएडी की थी लड़की

मिली जानकारी के अनुसार लड़की नोएडा की रहने वाली है। यहीं एक फैक्ट्री में काम करती थी, यहीं पर काम करने वाले एक मुस्लिम युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे वहां से लेकर भाग गया।

गुपचुप रूप से शादी की तैयारी

इधर परिवार वाले लड़की की तलाश में जुटे रहे। पुलिस के शिकायत दी और पुलिस भी जांच में जुटी, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। उधर साहिल लड़की को आगरा लेकर निकल गया, वहां एक कमरे में ही गुपचुप रूप से शादी की तैयारी की गई थी।

बदल दिया था नाम

साहिल ने लड़की का नाम बदलकर भी रुखसार कर दिया था। शादी के लिए मौलवी का इंतजार किया जा रहा था, तभी इस मामले की सूचना पुलिस के पास पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाकर साहिल को गिरफ्तार कर ले गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article