Ex-Agniveers: पूर्व अग्निवीरों को CISF, BSF, RPF में 10% आरक्षण, आयु में मिलेगी छूट!

Ex Agniveers Reservation: कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस योजना पर हमला किया है, यह सवाल उठाते हुए कि उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों का क्या होगा जिन्हें उनके चार साल के कार्यकाल के बाद नहीं रखा जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. BSF में कुल रिक्तियों में से 10 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए आरक्षित
  2. CISF में भविष्य में होने वाली सभी कांस्टेबल नियुक्तियों में 10 प्रतिशत नौकरियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित
  3. RPF में भविष्य की सभी कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण होगा

Ex Agniveers Reservation and Age Relaxations: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और रेलवे सुरक्षा बल सहित कई केंद्रीय सशस्त्र बल पूर्व अग्निवीर सैनिकों (Ex Agniveers) के लिए कांस्टेबल पदों में से 10 प्रतिशत आरक्षित करेंगे गौर हो कि सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की।

Ex Agniveers Benifits

पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण, आयु में मिलेगी छूट

नई प्रणाली के अनुसार, सशस्त्र बल चार साल के लिए 17 से 21 वर्ष की आयु के सैनिकों की भर्ती करते हैं। बाद में वे इनमें से 25 प्रतिशत सैनिकों को विस्तारित सेवा के लिए बनाए रखते हैं। शेष पर्याप्त विच्छेद राशि (substantial severance amount) के साथ सेवानिवृत्त होते हैं।

End of Feed