देश

Sambhal Temple: संभल के मंदिर को खोले जाने के बाद उसके कुंए से मिली दो क्षतिग्रस्त मूर्तियां

Sambhal Ancient Temple Reopen: संभल में 46 साल से बंद पड़े मंदिर को फिर से खोला गया, इस मंदिर के पास एक कुंए में देवी लक्ष्मी की एक क्षतिग्रस्त मूर्ति मिली है एक स्थानीय नागरिक के अनुसार देवी पार्वती की भी एक मूर्ति मिली है।

Image

संभल में 46 साल से बंद पड़े मंदिर को फिर से खोला गया

Sambhal Ancient Temple: संभल जिले में 46 वर्षों तक बंद रहने के बाद पिछले सप्ताह खोले गये भस्म शंकर मंदिर के कुएं में दो खंडित मूर्तियां मिली हैं। अधिकारियों ने सोमवार यह जानकारी दी। श्री कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) को 13 दिसंबर को पुनः खोल दिया गया था, जब अधिकारियों ने कहा था कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उन्हें यह ढांचा मिला था।

मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति और शिवलिंग स्थापित था। यह 1978 से बंद था। मंदिर के पास एक कुआं भी है जिसे अधिकारियों ने फिर से खोलने की योजना बनाई थी। मौके पर मौजूद संजीव शर्मा ने बताया कि कुंए में देवी लक्ष्मी की एक क्षतिग्रस्त मूर्ति मिली है, उनके अनुसार देवी पार्वती की भी एक मूर्ति मिली है।

सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पार्वती की मूर्ति कुएं में 15-20 फुट की गहराई पर मिली।संभल की उपजिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी के जरिए सूचना मिली है कि वहां दो मूर्तियां मिली हैं।उन्होंने बताया कि बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।यह मंदिर खग्गू सराय इलाके में स्थित है, जो शाही जामा मस्जिद से सिर्फ एक किलोमीटर दूर है। इस मस्जिद में 24 नवंबर को अदालत के आदेश पर किए गए सर्वे के दौरान विरोध प्रदर्शन होने पर हिंसा हुई थी।

जिला प्रशासन ने कुंए और मंदिर की 'कार्बन डेटिंग' के वास्ते भारतीय पुरात्व सर्वे को पत्र लिखा है। 'कार्बन डेटिंग' प्राचीन स्थलों से मिली पुरातत्विक कलाकृतियों के काल निर्धारण की एक प्रविधि है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article