Mahakumbh Stampede: संगम पर आज अमृत स्नान नहीं करेंगे 13 अखाड़े, महाकुंभ में भगदड़ के बाद लिया फैसला, PM ने CM योगी से की बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 29, 2025, 07:20 AM IST

Mahakumbh Stampede : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि जनहित को देखते हुए आज हम सभी ने स्नान रद्द करने का फैसला लिया है, अब बसंत पंचमी को हम स्नान करेंगे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है।

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में मंगलवार रात मची भगदड़ में कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत होने की बात सामने आई है। जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना को देखते हुए सभी 13 अखाड़ों ने बुधवार का अपना अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि जनहित को देखते हुए आज हम सभी ने स्नान रद्द करने का फैसला लिया है, अब बसंत पंचमी को हम स्नान करेंगे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। पीएम ने हालात का जायजा लिया और घटनास्थल पर सभी तरह के राहत उपाय करने की बात कही।

Bhagdad Mahakumbh

महाकुंभ में भगदड़।

बैरिकेड टूटने की वजह से घटना

बताया जा रहा है कि देर रात बैरिकेडिंग टूटने की वजह से भगदड़ मच गई जिसके बाद यह घटना हुई। घायलों का इलाज महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है। आम लोगों का स्नना जारी है।

End of Feed