देश

राम मंदिर के बाद कुम्भ को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, STF के द्वारा पकड़ा गए आतंकी ने किए बड़े खुलासे

Mahakumbh: कुंभ को दहलाने की साजिश नाकाम हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ के द्वारा पकड़े गए आतंकी ने कई बड़े खुलासे किए है। आतंकी ने बता कि वो कुंभ में आतंकी हमला करना चाहता था।

Image

कुम्भ को दहलाने की साजिश हुई नाकाम

Photo : iStock

राम मंदिर के बाद कुंभ को दहलाने की साजिश नाकाम हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ के द्वारा पकड़े गए आतंकी ने कई बड़े खुलासे किए है। आतंकी ने बता कि वो कुंभ में आतंकी हमला करना चाहता था। कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था सतर्क होने के कारण उसे कुंभ में प्रवेश नहीं मिल सका। आतंकी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था टाइट होने के कारण वो प्रयागराज के बॉर्डर कौशांबी में ही रुका रहा। जानकारी के अनुसार, पंजाब जेल से भागकर आतंकी लाजर यूपी के कुंभ मेले में बड़ा आतंकी हमला करने आया था। आतंकी मेला शुरू होने के कुछ दिन बाद ही कौशाबी पहुंच गया था।

गिरफ्तार आतंकी जीवन फौजी के लिए करता है काम

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है, जो बीकेआई के जर्मनी स्थित मॉड्यूल का प्रमुख है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है । पकड़े गए आतंकवादी की पहचान पंजाब के अमृतसर के कुर्लियान गांव निवासी लाजर मसीह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह आतंकी 29 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया। यूपी एसटीएफ ने कहा कि लाजर मसीह के पास से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, दो सक्रिय डेटोनेटर, 13 कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल सहित अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article