Mission Venus: चांद और सूरज के बाद ISRO का नया मिशन, 'शुक्र' पर खोज का बनाया प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 07:00 PM IST

Venus Mission: इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया है कि चंद्र मिशन की सफलता के बाद ISRO की नजर शुक्र ग्रह, सौरमंडल से बाहर के ग्रहों पर है। शुक्र एक दिलचस्प ग्रह है और इस ग्रह की खोज से अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई सवालों के जवाब हासिल करने में मदद मिलेगी। आपको बताते हैं वीनस मिशन को लेकर क्या प्लान है।

ISRO News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद ऐसे तारों का रहस्य सामने लाने का प्लान तैयार किया है जिन पर पर्यावरण होने की बात कही जाती है या जो सौरमंडल से बाहर स्थित हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की है। सोमनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इनसा) को संबोधित करते हुए कहा कि एजेंसी शुक्र ग्रह (वीनस) के अध्ययन के लिए एक मिशन भेजने और अंतरिक्ष के जलवायु तथा पृथ्वी पर उसके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए दो उपग्रह भेजने की योजना भी बना रही है।

Mission Venus

चांद और सूरज के बाद अब इसरो का मिशन शुक्र। (तस्वीर- Freepik)

चांद और सूरज के बाद अब इसरो का मिशन शुक्र

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि एक्सपोसैट या एक्स-रे पोलरीमीटर सैटेलाइट इस साल दिसंबर में प्रक्षेपण के लिए तैयार है जो समाप्त होने की प्रक्रिया से गुजर रहे तारों का अध्ययन करने के लिए है। सोमनाथ के मुताबिक, 'हम एक्सोवर्ल्ड्स नामक एक उपग्रह की अवधारणा पर भी विचार कर रहे हैं जो हमारे सौरमंडल से बाहर के ग्रहों और अन्य तारों का चक्कर लगा रहे ग्रहों का अध्ययन करेगा।'

End of Feed