'मुंडी पकड़कर किसी को भी महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा है', ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के योग गुरु

Baba Ramdev : अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने, 'कुछ महामंडलेश्वर बन गए। किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ दिया। ओछी हरकतों को रील्स के जरिए लोगों तक पहुंचाना ठीक नहीं है। एक दिन में कोई संतत्व को उपलब्ध नहीं हो सकता। इसके लिए वर्षों की साधना और तप लगता है। इस साधुत्व को पाने में 50-50 वर्षों का तप लगता है।

Baba Ramdev : महाकुंभ के दौरान रील्स और ग्लैमर के जरिए सामने आ रही फूहड़ता पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। बिना तप, तपस्या और ज्ञान के लोगों को बाबा, संत और महामंडलेश्वर की उपाधि देने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। मीडिया से बातचीत में रामदेव ने कहा कि कोई एक दिन में संत नहीं बन सकता। संत बनने के लिए बड़ा त्याग करना पड़ता है। योग गुरु ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर भी आपत्ति जताई है।

Ramdev

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं ममता कुलकर्णी।

एक दिन में कोई संतत्व को उपलब्ध नहीं हो सकता-रामदेव

रिपोर्टों के मुताबिक अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने, 'कुछ महामंडलेश्वर बन गए। किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ दिया। ओछी हरकतों को रील्स के जरिए लोगों तक पहुंचाना ठीक नहीं है। एक दिन में कोई संतत्व को उपलब्ध नहीं हो सकता। इसके लिए वर्षों की साधना और तप लगता है। इस साधुत्व को पाने में 50-50 वर्षों का तप लगता है। आजकल मैं देख रहा हूं कि किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा है।'

End of Feed