BSP-SP Alliance In UP: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा (SP) से गठबंधन टूटने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मायावती ने अखिलेश यादव से गठबंधन टूटने का कारण बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 में सिर्फ पांच सीटें मिलीं। इससे दुखी होकर अखिलेश यादव ने उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह दावा अपनी बुकलेट में किया है। यह बुकलेट उपचुनाव और 2027 विधानसभा के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही है। बुकलेट में मायावती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2019 में सपा को पांच सीटें मिलीं। वहीं बसपा को 10 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि यही बड़ी वजह बनी थी कि सपा के वरिष्ठ नेताओं ने फोन उठाना बंद कर दिया था। इस बुकलेट में मायावती ने सपा के साथ दो बार हुए गठबंधन के टूटने का कारण भी बताया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा से गठबंधन टूटने का कारण बताया
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने घोषित किए 40 और उम्मीदवार, पहली बार चुनावी मैदान में उतरे सुरजेवाला के बेटे आदित्य
मायावती ने अपनी बुकलेट में गठबंधन टूटने का किया खुलासा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बसपा (BSP) सदस्यों को 59 पन्नों की अपील वितरित की गई। इस बुकलेट में मायावती ने अपनी अपील में सपा (SP) के साथ गठबंधन को फिर से याद किया, जिसकी शुरुआत 1993 में हुई जब कांशीराम ने मुलायम सिंह यादव के साथ गठबंधन किया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि उस गठबंधन के टूटने की वजह लखनऊ गेस्ट हाउस कांड था। मायावती के संदेश को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि मायावती ने इस बुकलेट के जरिए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करना चाह रही हैं। मायावती के इस संदेश को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
