'जहां जाना चाहते हैं जाएं कैलाश गहलोत', BJP में शामिल होने पर बोले अरविंद केजरीवाल

Kailash Gahlot joins BJP : भाजपा में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि आप छोड़ने का उनका निर्णय ईडी और सीबीआई के दबाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि आप ने अपने मूल्यों से समझौता कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार को कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया
  • सोमवार को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, AAP को झटका
  • भाजपा में गहलोत के शामिल होने पर केजरीवाल ने कहा-वह स्वतंत्र हैं

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गहलोत के पार्टी छोड़ने के सवाल पर AAP के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'गहलोत आजाद हैं और जहां भी जाना चाहते हैं, वह जा सकते हैं।' गहलोत ने रविवार को AAP छोड़ दी। इसके एक दिन बाद उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भगवा पार्टी में शामिल हो गए। उनके पार्टी छोड़ने पर मीडिया ने केजरीवाल से जब सवाल किया तो उन्होंने यह जवाब दिया।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल।

गहलोत ने अपने इस्तीफे की वजह भी बताई है। पूर्व मंत्री का दावा है कि दिल्ली सरकार, केंद्र से लगातार टकराव मोलती आई है। इससे दिल्ली के लोगों का काम नहीं हो पा रहा है, जनता से जो वादे किए गए, वे पूरे नहीं हुए। दूसरा, केजरीवाल के आवास के मरम्मत मामले में पार्टी की काफी किरकिरी हुई और उसे बैकफुट पर आना पड़ा। गहलोत ने अपनी पूर्व पार्टी पर मूल्यों से समझौता करने का आरोप लगाया।

End of Feed