इजरायल की एक जासूसी फर्म (Israeli hackers) 'Team Jorge ' पर दुनिया के 30 देशों के चुनाव में दखल देने का आरोप लगा है। 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक इस फर्म के हैकर्स भारत (India) समेत, अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में फेक न्यूज (Fake News) फैलाते हैं और और फिर हैकिंग को अंजाम देते हैं। इस हैकर्स ग्रुप का लीडर ताल हनान बताया जा रहा है जो वहां की स्पेशल फोर्स में नौकरी कर चुका है। 'द गार्जियन' के स्टिंग ऑपरेशन में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने भी इसे लेकर सरकार से जांच की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने रिपोर्ट को आधार बनाकर फिर उठाए ईवीएम पर सवाल
