देश में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आह्वान कर रहे हैं। कृषि मंत्रालय की तरफ से इसके अंतर्गत संसद में सभी सांसदों के लिए मिलट्स लंच का आयोजन किया जा चुका है। भारत के प्रयास से 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए महिला मोर्चा जुड़ने जा रही है। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा आने वाले दिनों में मिलेट से जुड़े कई कार्यक्रम करेगी.
अप्रैल महीने में चलाएगी विशेष अभियान
वही इस विशेष अभियान में देशभर के सभी मंडल स्तर तक बीजेपी महिला मोर्चा मिलेट्स को लेकर के प्रदर्शनी का आयोजन की भी योजना बना रही है। जिसमें इसके फायदे को बताने के साथ-साथ कई तरह के मिलेट्स से बने व्यंजनों को पकाने और बांटने का कार्यक्रम बना रही है।
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंती श्रीनिवास के नेतृत्व में पार्टी इस कार्यक्रम को लेकर कई बैठक भी हो चुकी है।
आपको बता दें कि जी 20 को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा ने देशभर के लगभग 10000 मंडलों में कार्यक्रम का भी आयोजन किया है।
