INS Brahmaputra: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. एडमिरल त्रिपाठी ने आज INS ब्रह्मपुत्र ( INS Brahmaputra) को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं। रविवार 21 जुलाई शाम को INS ब्रह्मपुत्र में हुई भीषण आग की दुर्घटना के बाद इसे बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसे नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में रखा गया है। नौसेना प्रमुख ने सोमवार शाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दुर्घटना से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी थी।
INS ब्रह्मपुत्र को पहुंचा नुकसान
युद्धपोत को हुआ बड़ा नुकसान
आग लगने से पोत को काफी नुकसान हुआ है। नौसेना के अनुसार, रविवार शाम को आग लगने की घटना के बाद एक कनिष्ठ नाविक लापता है और बचाव दल उसे खोजने की कोशिश कर रहे हैं। राजनाथ सिंह के कार्यालय ने एक्स पर लिखा, सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय नौसेना के जहाज ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना और इस घटना से हुए नुकसान से अवगत कराया है। कार्यालय ने कहा कि रक्षा मंत्री ने लापता नाविक की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है। जहाज की पोतगाह में मरम्मत की जा रही है।
भारतीय नौसेना के बहुउद्देशीय युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में 21 जुलाई की शाम उस समय आग लग गई थी, जब नौसेना के मुंबई स्थित पोतगाह में उसकी मरम्मत की जा रही थी। जहाज के चालक दल ने अग्निशमनकर्मियों की मदद से 22 जुलाई सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। हालांकि, आग की घटना के बाद युद्धपोत एक ओर (बंदरगाह की ओर) झुक गया।
झुकता जा रहा INS ब्रह्मपुत्र
नौसना की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञपत्ति में कहा गया है कि तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका है। जहाज अपने बर्थ (लंगर) के पास और भी अधिक झुकता जा रहा है और वर्तमान में एक तरफ टिका हुआ है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है और लापता नाविक की तलाश जारी है। भारतीय नौसेना ने हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।
