देश

Aditya L1 Launching Video: लॉन्चिंग से पहले देखिए कैसा है श्रीहरिकोटा में माहौल, सीना ताने खड़ा है आदित्य एल1

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 09:27 AM IST

Aditya L1 Launching Video: आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। आदित्य एल1 को यहां पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।

Aditya L1 Launching Video: आदित्य एल1 को श्रीहरिकोटा से आज 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसरो इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर चुका है। वैज्ञानिक भारत के पहले सूर्य मिशन को अंजाम देने में जुटे हैं।

इतिहास रचने के करीब

ऐसे में श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का माहौल बिलकुल शांत लग रहा है। एकदम सामान्य, कोई हलचल नहीं। इसरो पहले ही चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच चुका है। अब सूर्य मिशन को लॉन्च करके वो एक और इतिहास रचने के करीब है।

125 दिन की यात्रा

आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। आदित्य एल1 को यहां पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।

मिशन का उद्देश्य

इसरो ने कहा कि सूर्य का अध्ययन करके आकाशगंगा के साथ-साथ अन्य आकाशगंगाओं के तारों के बारे में भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। सूर्य पर कई विस्फोटक घटनाएं होती रहती हैं जिससे यह सौर मंडल में भारी मात्रा में ऊर्जा छोड़ता है। यदि ऐसी विस्फोटक सौर घटनाएं पृथ्वी की ओर निर्देशित होती हैं, तो यह पृथ्वी के निकट अंतरिक्ष वातावरण में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी पैदा कर सकती हैं। इसरो के अनुसार, इस तरह की घटनाओं से अंतरिक्ष यान और संचार प्रणालियों में गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए इस तरह की घटनाओं की पूर्व चेतावनी पहले से ही सुधारात्मक उपाय करने के लिए महत्वपूर्ण है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article