देश

'आदिपुरुष' के खिलाफ याचिकाः SC ने कहा- क्या हम हर बात पर सुनवाई करें...सहिष्णुता का गिर रहा है स्तर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 03:09 PM IST

Adipurush Row: दरअसल, अदालत में शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को विवादित फिल्म के सर्टिफिकेट को कैंसल करने के अनुरोध से जुड़ी जनहित याचिका दी गई थी। कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि किसी पाठ्य सामग्री का सिनेमाई प्रदर्शन उसकी सटीक प्रतिकृति नहीं हो सकता।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Adipurush Row: फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने थोड़ा सख्त तेवर दिखाया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से दो टूक कहा कि लोग बार टॉप कोर्ट के पास पहुंच जाते हैं। क्या अब कोर्ट हर बात पर सुनवाई करेगा? फिल्मों और किताबों के लिए इन दिनों सहिष्णुता का स्तर गिरता जा रहा है।

दरअसल, अदालत में शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को विवादित फिल्म के सर्टिफिकेट को कैंसल करने के अनुरोध से जुड़ी जनहित याचिका दी गई थी। कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि किसी पाठ्य सामग्री का सिनेमाई प्रदर्शन उसकी सटीक प्रतिकृति नहीं हो सकता।

जस्टिस एस.के.कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने कहा कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिला है। अदालत के लिए इसमें हस्तक्षेप करना ठीक नहीं होगा। टॉप कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों पर अदालतों को सुनवाई नहीं करनी चाहिए।

पीठ के मुताबिक, ‘‘हमें भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुनवाई क्यों करनी चाहिए। हर कोई अब हर बात पर संवेदनशील हो जाता है। हर बार आप उच्चतम न्यायालय आ जाते हैं। क्या हम हर बात पर सुनवाई करें? फिल्मों, किताबों के लिए इन दिनों सहिष्णुता का स्तर गिरता जा रहा है।’’

यह याचिका वकील ममता रानी की ओर से दायर की गई थी। उन्होंने अपनी पीटिशन के जरिए पवित्र ग्रंथों को कथित तौर पर गलत तरह से प्रस्तुत करने के लिए फिल्म के प्रमाणपत्र को निरस्त करने का अनुरोध किया गया था। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article