देश

Adani Row: संसद में चर्चा नहीं चाहती है सरकार- राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर केंद्र को घेरा, लगाई आरोपों की झड़ी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 6, 2023, 04:36 PM IST

Adani Row: अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों के भाव नीचे जा रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहा है और संसद के अंदर बहस की मांग कर रहा है। कांग्रेस इस मामले पर मोदी सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है।

Image

राहुल गांधी ने अडाणी के मामले पर मोदी सरकार पर बोला हमला

Photo : PTI

Adani Row: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार इस मामले पर संसद के अंदर चर्चा नहीं करने देना चाहती है। इस मामले पर संसद में चर्चा और सच्चाई को सामने लाया जाए।

क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोमवार को मीडिया से कहा- "सरकार पूरी कोशिश करेगी कि संसद में अडाणी मुद्दे पर कोई चर्चा न हो। सरकार को संसद में इस पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए।"

कांग्रेस का प्रदर्शन

अडाणी मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस सड़कों पर उतरी हुई दिखी। देश भर में प्रदर्शन किया गया। इस मामले की जांच की मांग को लेकर संसद स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के सांसदों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार इस मामले में न तो चर्चा कर रही है, न ही जांच के लिए कमेटी बनाने को तैयार है।

जम्मू में झड़प

अडाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कांग्रेस ने सोमवार को देशव्यापी विरोध शुरू किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विकार रसूल और कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू में एक रैली निकाली। यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई है।

भाजपा का जवाब

इस मामले को लेकर सरकार का कहना है कि देश की सेबी जैसी एजेंसियां इस मामले को संभालने में सक्षम हैं और वो अपना बखूबी कर रहे हैं। सरकार इस मामले पर कांग्रेस के हर आरोपों को खारिज कर चुकी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article