Adani partners with Mayo Clinic: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोमवार को अमेरिका स्थित मेयो क्लिनिक के साथ साझेदारी में अदाणी हेल्थ सिटी (AHC) शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य विश्वस्तरीय चिकित्सा अनुसंधान, किफायती स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में अग्रणी बनना है। अडानी परिवार अहमदाबाद और मुंबई में पहले दो एकीकृत स्वास्थ्य परिसरों के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का दान देगा। इसमें मुंबई और अहमदाबाद में दो 1,000 बिस्तरों वाले मल्टी-सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनेंगे।
अडानी-मेयो क्लिनिक साझेदारी
6,000 करोड़ रुपये का दान
6,000 करोड़ रुपये का यह दान अरबपति उद्योगपति द्वारा अपने बेटे जीत अडानी की शादी में की गई 10,000 करोड़ रुपये की सामाजिक दान की हाल की घोषणा का हिस्सा है, जिसे विभिन्न सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा। कंपनी ने बताया कि गौतम अडानी ने देश भर के शहरों और कस्बों में ऐसी और अधिक एकीकृत अडानी हेल्थ सिटीज बनाने की योजना बनाई है।
अडानी हेल्थ सिटी का मिशन
अडानी समूह के चेयरपर्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मेयो क्लिनिक के साथ साझेदारी में अडानी हेल्थ सिटी को लॉन्च करने पर गर्व है, जो विश्व स्तरीय चिकित्सा अनुसंधान, सस्ती स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में अग्रणी बनेगा। अहमदाबाद और मुंबई में 1,000 बिस्तरों वाले दो अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों से शुरुआत करते हुए, हम पूरे भारत में अत्याधुनिक चिकित्सा इनोवेशन लाने के मिशन पर हैं। यह एक स्वस्थ, मजबूत भारत के लिए बस शुरुआत है।
