देश

Rajasthan: कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर दुनिया की सबसे बड़ी घंटी बनाने वाले इंजीनियर समेत 2 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 10:21 PM IST

kota chambal river front incident: कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर एक दुखद हादसा सामने आया है, यहां विश्व के सबसे बड़ी घंटी को बनाने वाले इंजीनियर देवेन्द्र आर्य और एक मजदूर की मौत हो गई।

Image

कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर हादसा पेशा आया दुनिया की सबसे बड़ी घंटी बनाने वाले इंजीनियर समेत दो की मौत

कोटा के बहुचर्चित चंबल रिवर फ्रंट पर बड़ी दुर्घटना हो गई बताया जा रहा कि यह हादसा यहां लगाई गई विश्व के सबसे बड़ी घंटी का सांचा खोलते समय हुआ, इस हादसे में प्रोजेक्ट डिजाइनर इंजीनियर देवेन्द्र आर्य व उनके सहायक की मौत हो गई, गौर हो कि विश्व की सबसे बड़ी घंटी को देवेन्द्र आर्य ने ही बनाया है।

इंजीनियर देवेन्द्र आर्य करीब 35 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई, हादसे में एक मजदूर की भी मौत हो गई, रिवर फ्रंट में विश्व के सबसे बड़े घंटी के सांचे को खोलते समय बेल्ट फिसलने से उसके नीचे दबने से उन दोनों की मौत हुई है।

रिवर फ्रंट का पिछले दिनों ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लोकार्पण किया था, गौर हो कि घंटी का वजन लगभग 79000 किलो है और ये 13 तरह की धातु पिघलाकर बनाई गई है, यह घंटी बनने के समय ही खासी खुर्खियों में रही।

वहीं पुलिस प्रशासन में इस घटना से हड़कंप है और वो पूरे मामले की जांच में जुटा है। इस घंटी को विशेष तकनीक से बहुत मेहनत के बाद तैयार किया गया था, घंटी को मोल्ड बॉक्स के अंदर पैक करके रखा गया था जिसे खोला जाना था, इस काम के लिए ही इसे बनाने वाले इंजीनियर देवेन्द्र आर्य अपनी टीम के साथ कोटा रिवर फ्रंट पर पहुंचे थे कि वहां पर उनकी जान चली गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!