लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान के दौरान हुआ हादसा, तीन लोग जख्मी; CM ने घायलों से की मुलाकात

Maha Shivaratri: लिंगराज मंदिर के शिखर पर बुधवार रात महादीप ले जाते समय हुई दुर्घटना में मंदिर का एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राज्य में लिंगराज मंदिर जागर यात्रा के दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात की। एक्स पर एक पोस्ट में, सीएम माझी ने जोर देकर कहा कि प्रशासन ने सभी को प्राथमिकता के आधार पर अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं।

Lingaraj Temple Jagar Yatra: भुवनेश्वर के श्री लिंगराज मंदिर के शिखर पर बुधवार रात महादीप ले जाते समय हुई दुर्घटना में मंदिर का एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना रात करीब 10:40 बजे हुई, जब कर्मचारी एक हाथ में महादीप लेकर 11वीं शताब्दी के भगवान शिव मंदिर के शिखर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे में वह घायल हो गया। बाद में एक अन्य कर्मचारी ने महादीप को मंदिर के शिखर पर पहुंचाया। खुर्दा के जिलाधिकारी चंचल राणा ने कहा कि कर्मचारी जोगेंद्र समर्थ (50) को सरकारी कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lingaraj Temple Jagar Yatra

लिंगराज मंदिर में अनुष्ठान के दौरान दुर्घटना में तीन लोग घायल

कर्मचारी के सिर में आई चोटें

भुवनेश्वर-एकमरा विधायक बाबू सिंह ने कहा कि एक पुलिसकर्मी सहित दो अन्य लोग उस समय झुलस गए जब कर्मचारी के गिरने से महादीप का गर्म तेल उन पर गिर गया। महादीप जलाकर महाशिवरात्रि के अवसर पर दिन भर का उपवास समाप्त किया जाता है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बाद में अस्पताल का दौरा किया और कर्मचारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि कर्मचारी के सिर में चोटें आई हैं।

End of Feed