लद्दाख यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 8 में से 5 सीटों पर लहराया परचम; शाह ने दी बधाई

लद्दाख विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP ने आठ में से पांच सीटों पर जीत हासिल की। दावा नामग्याल अध्यक्ष चुने गए। संगठन ने जीत को राष्ट्रवाद के प्रति युवाओं के समर्थन का प्रतीक बताया और कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों का आभार जताया।

जम्मू : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लद्दाख विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। संगठन ने मंगलवार को चुनाव परिणामों की जानकारी दी। इस जीत के साथ ABVP ने छात्र संघ के प्रमुख पदों पर अपनी जगह बनाई है। गृह मंत्री अमित ने कहा कि ABVP के कार्यकर्ताओं को शानदार जीत हासिल करने पर बधाई। यह जीत विभाजनकारी और अराजक ताकतों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है। इससे एक बार फिर साबित हुआ है कि देश की युवा पीढ़ी की पहली पसंद राष्ट्रवाद है। राष्ट्रवाद के प्रति अपना अटूट समर्थन जताने वाले देश के सभी देशभक्त युवाओं का हृदय से आभार।

Ladakh University Election 2026

लद्दाख विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का शानदार प्रदर्शन (फोटो-@AmitShah)

ABVP के बयान के मुताबिक, दावा नामग्याल को छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, त्सेरिंग यांगडोल को उपाध्यक्ष, स्टैनजिन रिग्डोल को महासचिव, राब्सकिट डोलमा को संयुक्त सचिव और तेनजिन त्सेवांग को खेल सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

End of Feed