आत्मनिर्भर भारत अभियान: 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा व्यापक ‘स्वदेशी आंदोलन

भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती (25 सितंबर) से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती (25 दिसंबर) 90 दिन तक आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को लेकर एक विशाल राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “हर घर स्वदेशी – आत्मनिर्भर भारत” अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इस दौरान देशभर में हजारों कार्यक्रम, यात्राएं, संगोष्ठियां, महिला एवं युवा सम्मेलन, प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

pm modi news (1)

25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा व्यापक ‘स्वदेशी आंदोलन।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

90 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को जोड़ना और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को जीवन का हिस्सा बनाना है। बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इसे जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण का अभियान बनाएं।

End of Feed