पंजाब निकाय चुनाव में चला AAP का 'जादू', 2027 के सेमीफाइनल से पहले मान सरकार का जलवा

पंजाब नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि पंजाब की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है।

Punjab Local Body Election 2026 : पंजाब के निकाय चुनावों से जो तस्वीर निकलकर सामने आ रही है, उसने राज्य की राजनीति का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि पंजाब की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है जिसमें आम आदमी पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है।

AAP

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत।

गांवों, कस्बों-शहरों तक AAP की पकड़ हुई मजबूत

अब तक आए परिणामों में 480 वार्डों में से आम आदमी पार्टी 225 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। कांग्रेस 85, अकाली दल 71 और भाजपा केवल 15 सीटों तक सीमित दिखाई दे रही है। ये आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि पंजाब की राजनीति में विपक्ष लगातार कमजोर होता जा रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी की पकड़ गांवों, कस्बों और शहरों तक मजबूत हुई है।

End of Feed