दिल्ली में बढ़ते क्राइम का मुद्दा गर्माया, आप ने कहा- व्यापारियों में दहशत का माहौल, आज उपराज्यपाल से करेंगे मुलाकात

सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक ने रविवार को नारायणा शोरूम का दौरा किया, जहां हाल ही में गोलीबारी की घटना हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं से राजधानीवासियों और व्यापार मालिकों में डर बढ़ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आप ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया
  • इसे लेकर आज आप नेता उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे
  • सौरभ भारद्वाज और विधायक दुर्गेश पाठक समेत कई आप नेता उपराज्यपाल से मिलेंगे

AAP Leader To Meet Delhi LG: दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। इसे लेकर आज आप नेता उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे। सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना की भूमिका और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में गोलीबारी की ताजा घटनाओं के कारण दहशत का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि वह और विधायक दुर्गेश पाठक समेत कई आप नेता सोमवार को उपराज्यपाल से मिलकर शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की मांग करेंगे।

Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर निशाना

आप नेताओंने शोरूम का दौरा किया

भारद्वाज और पाठक ने रविवार को नारायणा शोरूम का दौरा किया, जहां हाल ही में गोलीबारी की घटना हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं से राजधानीवासियों और व्यापार मालिकों में डर बढ़ रहा है। भारद्वाज ने अपने दौरे के दौरान कहा, यह नारायणा का मुख्य सड़क क्षेत्र है, जो शाम 7:15 बजे के आसपास व्यावसायिक रूप से सर्वाधिक व्यस्त रहता है। ऐसे समय में गैंगस्टर हथियारों के साथ एक शोरूम में घुसकर 24 गोलियां चलाते हैं। अंदर मौजूद एक व्यक्ति के सिर से बंदूक सटा दी गई।

End of Feed