केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह के बाद क्या अब सत्येंद्र जैन को मिलेगी जमानत? अदालत में इस दिन होगी सुनवाई

Delhi News: संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को तो जमानत मिल गई, वो जेल से रिहा भी हो गए हैं, लेकिन सवाल ये है कि केजरीवाल के एक और करीबी सत्येंद्र जैन को हवालात से बाहर आने का मौका कब मिलेगा? उन्होंने जमानत के लिए अदालत का रुख किया।

Satyendra Jain's Hopes for Bail: आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं को कहीं न कहीं इस बात की चिंता जरूर सता रही होगी कि आप का भविष्य कैसा होगा? एक शराब कथित घोटाले की जद में सारे बड़े नेताओं के नाम आते चले गए। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, राज्यसभा सांसद... सभी को जेल की हवा खानी पड़ी। हालांकि केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह जेल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन घोटाले का दाग अभी भी उनके दामन पर लगा हुआ है।

Satyendra Jain's Hopes for Bail

सत्येंद्र जैन को कब मिलेगी राहत?

कब जेल से बाहर आ पाएंगे सत्येंद्र जैन?

अरविंद केजरीवाल तो जेल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अब तक जेल की सलाखों के पीछे हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी सलाखों से आजादी मिल गई है। पहले संजय सिंह जेल से रिहा हुए, फिर मनीष सिसोदिया को 17 महीने बाद राहत मिली, हाल ही में केजरीवाल को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई। लेकिन एक सवाल ये है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के दो दिग्गज नेताओं के लिए थोड़ी राहत भरी खबर मिली, वैसी खबर केजरीवाल के करीबी सत्येंद्र जैन को कब नसीब होगी?

End of Feed