देश

AAP नेता संजय स‍िंह की बढ़ी मुश्‍क‍िलें, MPMLA कोर्ट ने द‍िए ग‍िरफ्तार करने के आदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2024, 01:13 PM IST

Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह को लेकर MPMLA की स्पेशल कोर्ट सख्त हो गई है। वर्ष 2021 में महामारी अधिनियम के उल्लंघन मामले में वारंट के बाद भी कोर्ट नहीं पहुंचने पर मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सांसद के विरुद्ध जमानतीय वारंट के आदेश दिए हैं।

Image

MPMLA कोर्ट ने द‍िए संजय सिंह को ग‍िरफ्तार करने के आदेश

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sanjay Singh: आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में समन के बाद भी न्यायालय में न आने पर MPMLA मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोप है कि सांसद ने बिना अनुमति चुनावी जनसभा की विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय ने बताया कि 13 अप्रैल 2021 को थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह ने एफआईआर लिखाई थी।

कोर्ट ने संजय सिंह को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

आरोप लगाया कि दिन साढ़े तीन बजे हसनपुर गांव में सांसद संजय सिंह अपनी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के पक्ष में सभा कर रहे थे, जिसकी अनुमति उनके पास नहीं थी। उनके साथ 50- 60 लोग और थे। उनके इस कृत्य से महामारी अधिनियम व अन्य कानूनों का उल्लंघन हुआ है। विवेचना के बाद पुलिस ने संजय सिंह, मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी जगदीश यादव, मकसूद, सुकई, धर्मराज, जीशान, सहबान, सिकंदर, जलील व अजय को आरोपी बनाकर आरोप पत्र न्यायालय भेजा। अन्य आरोपितों ने जमानत करवा ली, लेकिन सांसद न्यायलय में उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तार कर उन्हें पेश करने का आदेश दिया है।

End of Article