कैलाश गहलोत के आप छोड़ते ही रघुविंदर शौकीन की खुली किस्मत, केजरीवाल ने बनाया मंत्री

रघुविंदर शौकीन दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री बनेंगे। रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से विधायक हैं। कैलाश गहलोत ने मंत्रिपद और आप से इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

Raghuvinder Shokeen: दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत के आम आदमी पार्टी छोड़ते ही रघुविंदर शौकीन की किस्मत खुल गई है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें मंत्री बनाने का फैसला लिया है। रघुविंदर शौकीन दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री बनेंगे। रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से विधायक हैं। वह कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद खाली हुए पद से बनेंगे मंत्री।

Raghuvinder Shoukeen

रघुविंदर शौकीन बनेंगे मंत्री

सुमेश शौकीन आप में शामिल

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन सोमवार को अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए। शौकीन मटियाला से पूर्व विधायक हैं, जिसे दिल्ली-देहात क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। उनके शामिल होने से एक दिन पहले आप को अपने जाट नेता कैलाश गहलोत के पार्टी से इस्तीफा देने से झटका लगा था।

End of Feed