BJP की मनोहर कहानियों से लुटी दिल्ली, 'आप' कट्टर ईमानदार पार्टी, '0' रु. का हुआ घोटाला; Times समिट पर बोले सिसौदिया

Times Now Summit 2026 : सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक 'कट्टर ईमानदार' पार्टी है और इसी सिद्धांत पर इसका जन्म हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अपने किसी भी विधायक या मंत्री के भ्रष्टाचार को लेकर "जीरो टॉलरेंस" की नीति अपनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार अपनी सत्ता और भ्रष्टाचार के लिए दिल्ली के लोगों पर 2000 करोड़ का कर्ज चढ़ा रही है, जबकि दिल्ली की सरकार हमेशा मुनाफे में रही है और कभी कर्ज नहीं लिया।

Times Now Summit 2026 : टाइम्स नाउ समिट 2026 पर सवालों के जवाब देते हुए पार्टी के शीर्ष नेता मनीष सिसोदिया ने कहा आम आदमी पार्टी देश में बढ़ती हुई और ईमानदार पार्टी है। सिसोदिया ने कहा कि उनके खिलाफ लगाया गया शराब नीति का मामला राजनीतिक था। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार और बीजेपी ने विपक्ष को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया। सिसोदिया बोले कि वे और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) डरने वाले नहीं हैं और जनता के मुद्दों के लिए लड़ते रहेंगे। दिल्ली में शिक्षा और सरकारी स्कूलों पर जो काम हुआ है, वही उनकी असली राजनीति है। सच्चाई देर से सही लेकिन सामने आती है।

Aam Aam Aadmi Leader Manish Sisodia at Times Now Summit 2026.

टाइम्स नाउ समिट 2026 पर चर्चा करते आम आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया


शराब नीति पर क्या बोले सिसौदिया

मनीष सिसौदिया ने कहा कि जब दिल्ली में यह नीति बनाई गई, तब दिल्ली के एलजी (LG) ने अधिकारियों को धमकी दी थी कि यदि यह नीति चली तो उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने अपनी नौकरी बचाने के लिए नीति बदलने का अनुरोध किया, लेकिन यही नीति पंजाब में पिछले चार वर्षों से सफलतापूर्वक चल रही है। वहां एक्साइज रेवेन्यू (आबकारी राजस्व) 6,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,000 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने दावा किया कि अगर एलजी और भाजपा ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो दिल्ली का राजस्व कम से कम 15,000 करोड़ रुपये होता। भाजपा की राजनीति और "मनोहर कहानी" के चक्कर में दिल्ली की जनता का बड़ा नुकसान हुआ है। यह पैसा स्कूलों, अस्पतालों और अन्य जनहित के कार्यों में इस्तेमाल हो सकता था, लेकिन अब इसका लाभ शराब माफिया उठा रहे हैं।

End of Feed