देश

आतिशी ने दिल्ली मुख्यमंत्री का पद संभाला, कहा- 4 महीने तक भरत की तरह खड़ाऊ लेकर करूंगी काम

सीएम पद संभालते हुए आतिशी ने कहा,"मैंने दिल्ली की मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। आज मेरा दर्द वही है जो भरत का था जब भगवान राम 14 साल के लिए वनवास गए थे और भरत को कमान संभालनी पड़ी थी।

Image

आतिशी ने दिल्ली सीएम का पद संभाला

Photo : ANI

Delhi New Chief Minister Atishi: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में प्रभार संभाला। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चार महीने तक उसी तरह काम करूंगी, जैसे भरत ने भगवान राम की खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर काम किया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति में गरिमा और नैतिकता की मिसाल कायम की है, भाजपा ने उनकी छवि बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

4 महीने भरत की तरह करूंगी काम

आतिशी ने कहा कि उम्मीद है कि लोग फरवरी में प्रस्तावित चुनाव में अरविंद केजरीवाल को वापस लेकर आएंगे, तब तक मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी कुर्सी रखी रहेगी। आतिशी ने कहा,"मैंने दिल्ली की मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। आज मेरा दर्द वही है जो भरत का था जब भगवान राम 14 साल के लिए वनवास गए थे और भरत को कमान संभालनी पड़ी थी। जैसे भरत ने 14 सात तक भगवान राम की पादुकाएं संभालकर रखी थीं। वैसे ही अगले चार महीने मैं दिल्ली सरकार चलाऊंगी।

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने मर्यादा और नैतिकता की मिसाल कायम की है, पिछले दो साल से बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश की गई, उन पर झूठे मुकदमे लगाए गए, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और छह महीने के लिए जेल में डाल दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जब तक दिल्ली की जनता उन पर भरोसा नहीं जताती, तब तक वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जो उनकी ईमानदारी को दर्शाता है। इसलिए, उन्होंने इस्तीफा दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली की जनता उन्हें फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनेगी और ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article