आप नेता अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक रोक

अदालत ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के अलावा घटना से संबंधित सभी दस्तावेज 24 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश करने को कहा। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Amanatullah Khan: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली के जामिया नगर में 10 फरवरी को पुलिस की एक टीम पर हमला करने के मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को 24 फरवरी तक गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान कर दिया और कहा कि आरोपों में दम दिखाई नहीं देता है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने खान को आदेश दिया कि जब भी जांच अधिकारी निर्देश दें, वह मामले की जांच में शामिल हों। जज ने मामले में खान द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के बाद यह निर्देश दिया।

Amanatullah Khan

अमानतुल्लाह खान की याचिका पर कोर्ट आज करेगा सुनवाई

अदालत ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के अलावा घटना से संबंधित सभी दस्तावेज 24 फरवरी को अदालत के समक्ष पेश करने को कहा। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया कि खान के नेतृत्व वाली भीड़ ने हत्या के प्रयास के एक मामले में भगोड़े आरोपी शाहवेज खान की हिरासत से भागने में मदद की।

End of Feed