एक बार फिर 'जनता की अदालत' में जाएंगे अरविंद केजरीवाल, इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में दूसरी बड़ी जनसभा

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर अपनी पहली 'जनता की अदालत' रैली को संबोधित किया था। अब वह छह अक्टूबर यानी रविवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दूसरी जनता की अदालत रैली को संबोधित करेंगे।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर जनता की अदालत में जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल छह अक्टूबर रविवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जनता की अदालत रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल की यह दूसरी बड़ी जनसभा होगी।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल मॉडल टाउन में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि दिल्ली की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर केजरीवाल को ईमानदारी का प्रमाणपत्र देगी।

End of Feed