दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके गए भगवंत मान, 50 हजार रुपये का चालान भी काटा, पेरिस से लौटने के बाद हुई घटना

पन्नू ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री मान को उचित प्रोटोकॉल देने का निर्देश दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसके बावजूद उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि पेरिस में भारतीय वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत भी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं पहुंचे।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के अपमान का आरोप लगाया है। पार्टी ने दावा किया कि जब मुख्यमंत्री भगवंत मान पेरिस से लौटे तब दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें तीन घंटे तक रोका गया और उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पार्टी के मुताबिक, अधिकारियों ने उनसे कहा कि वे ‘ऊपर से भारी दबाव’ में हैं। हालांकि,AAP ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मुख्यमंत्री को किस वजह से रोका गया और उनका चालान क्यों काटा गया।

​भगवंत मान

भगवंत मान

पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र सरकार की ओर से भगवंत मान की विदेश यात्राओं के लिए बार-बार अनुमति नहीं दिए जाने से जोड़ते हुए केंद्र पर पंजाब की प्रगति में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मान पंजाब के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देने के लिए पेरिस गए थे और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी यात्रा संभव हो सकी थी।

End of Feed