'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

CJP Protest: केजरीवाल ने पूछा, सरकार पहले नीट का पेपर लीक कराती है, दोबारा पेपर होता है तो इवैल्यूएशन में गड़बड़ी हो जाती है, बच्चे जाएं तो जाए कहां?

Arvind Kejriwal Supports to CJP: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

End of Feed