देश

जम्मू-कश्मीर की जनता से अपील करता हूं कि वे केजरीवाल को एक मौका दें- AAP का J&K विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीट पर तीन चरण के चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे। मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

Image

आप लड़ेगी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आप लड़ेगी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
  • कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
  • केजरीवाल के नाम पर आप मांगेगी वोट

आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आप ने उन सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिन सीटों पर उसके पास मजबूत प्रत्याशी है। पार्टी नेता ने लोगों से इस बार केजरीवाल को मौका देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी पार्टी द्वारा टिकट दिए गए लोग जनता के संपर्क में रहें और उनके कल्याण के लिए काम करें।

किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को घोषणा की कि वह जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जम्मू-कश्मीर आप प्रभारी इमरान हुसैन ने कहा कि आप उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां संगठन मजबूत है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- “आपने अन्य सभी पार्टियों को आजमा लिया है। वे भी अपने घोषणापत्र लेकर आ रहे हैं, लेकिन आपको याद रखना चाहिए, डुप्लिकेट डुप्लिकेट है और असली असली है। आप खुद ही पंजाब और दिल्ली में देख सकते हैं। अरविंद केजरीवाल मॉडल भारत में एकमात्र ऐसा मॉडल है जो काम करता है।”

आप की बड़ी घोषणा

उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली आने वाले कश्मीरी खुद देख सकते हैं कि “राष्ट्रीय राजधानी में विश्व स्तरीय स्कूल हैं।” उन्होंने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में मुफ्त बिजली भी उपलब्ध कराएगी और मोहल्ला क्लीनिक भी बनाएगी।

केजरीवाल के नाम वोट

इमरान हुसैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी जम्मू-कश्मीर में पूरी मज़बूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा- "मेरी यहां की जनता से अपील है कि उन्होंने सभी पार्टियों को मौक़ा देकर देख लिया है। इस बार वह आम आदमी पार्टी को मौक़ा दें। अगर हमारी सरकार बनी तो हम जनता को मुफ्त बिजली और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे और यहां मोहल्ला क्लीनिक बनवाएंगे। मैं जम्मू-कश्मीर की जनता से अपील करता हूं कि वे अरविंद केजरीवाल को एक मौका दें।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article