AAP vs BJP: केजरीवाल की हत्या की 'गहरी साजिश' के आरोप पर सियासी घमासान, जानें किसने क्या कहा

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की 'गहरी साजिश' रचने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने आप के इस आरोप को 'नाटक' करार दिया है।

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हत्या की 'गहरी साजिश' रचने का शनिवार को आरोप लगाया। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने ‘आप’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बदनाम करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी का एक और 'नाटक' है। ‘आप’ नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर 'भाजपा के गुंडों' ने हमला किया। भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है।

'BJP Goons Attempted To Attack Arvind Kejriwal': AAP's Big Charge

अरविंद केजरीवाल।

केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश का आरोप

‘आप’ की ओर से कथित हमले का कोई वीडियो उपलब्ध नहीं कराया गया। पुलिस ने कहा कि उसे ‘आप’ की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया, 'घटना में पुलिस की मिलीभगत केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश को साफतौर पर दर्शाती है। भाजपा उनकी जान की दुश्मन बन गई है।' सिंह के इस आरोप पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। ‘आप’ नेता ने कहा कि विकासपुरी की घटना के बावजूद केजरीवाल तय कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा अभियान जारी रखेंगे।

End of Feed