'CJP के आंदोलन को कमजोर करने के लिए पीएम ने राहुल गांधी को आवास के बाहर धरने पर बिठा दिया'

CJP आंदोलन के बीच अब विपक्षी दलों के बीच भी सियासी तनातनी खुलकर सामने आने लगी है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के बाद AAP सांसद संजय सिंह और विधायक आतिशी ने कांग्रेस पर आंदोलन की सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया है।

Sanjay Singh: Sanjay Singh: "CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास के बाहर धरने पर बिठा दिया।" आम आदमा पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह पोस्ट किया। दरअसल आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ नेता पीएम आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) के बाहर धरना देने पहुंचे।

Sanjay Singh

AAP सांसद संजय सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

CJP के धरने को कमजोर करने का आरोप

कांग्रेस का यह धरना-प्रदर्शन कल यानी सोमवार 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता के खिलाफ है। कांग्रेस इस मुद्दे के साथ ही NEET पेपर लीक मामले पर भी संसद में बहस की मांग कर रही है। कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है। अब इस घटनाक्रम के बीच संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर CJP के धरने को कमजोर करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अपने आवास के बाहर धरने के लिए बुलाया है।

End of Feed