देश

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का निलंबन हुआ खत्म, जानें क्या है पूरा मामला

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह का निलंबन खत्म हो गया है। निलंबन खत्म होने पर आप नेता संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का आभार जताया है। बता दें, पिछले साल मानसून सत्र के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने के कारण आप नेता को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन होने के बाद अब वह दोबारा संसद जा सकते हैं।

Image

राज्यसभा सांसद संजय सिंह का निलंबन हुआ खत्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sanjay Singh: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए अच्छी खबर है। आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह का राज्यसभा का निलंबन खत्म हो गया है। इस पर उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का आभार जताया है। आप नेता संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें, संजय सिंह को पिछले साल मानसून सत्र के दौरान अमर्यादित व्यवहार की वजह से राज्यसभा से निलंबित किया गया था। उन्होंने लिखा कि लगभग एक साल के बाद संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई। निलंबन खत्म हुआ। माननीय सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़। प्रिविलेज कमेटी के सभापति व सभी माननीय सदस्यों का अत्यंत धन्यवाद व आभार।

सीबीआई (CBI) द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात करेंगे और उनसे इस मुद्दे को संसद में उठाने का अनुरोध करेंगे। संजय सिंह ने भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाले केंद्र पर विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और ईडी आम आदमी पार्टी के खिलाफ दुर्भावना और राजनीतिक द्वेष से काम कर रही हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट