LIVE

Taza Khabar : चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे भाग, 'पूरे देश में फैलने जा रही वोटर अधिकार यात्रा रूपी क्रांति', राहुल का बड़ा ऐलान, अमेरिका में ही चौतरफा घिरे ट्रंप, कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध

Taza Khabar, 30 August Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन सहित कई देशों पर भारी टैरिफ वाला चाबुक चलाया, लेकिन यह तमाम देश अमेरिका के सामने झुके नहीं, बल्कि सीना तानकर खड़े रहे। जिसकी वजह से ट्रंप बुरी तरह से चिढ़ गए हैं और अब वह अपने देश में भी घिरने लगे हैं। एक अमेरिकी अदालत ने प्रशासन से अधिकांश टैरिफ को अवैध बताया है।

Taza Khabar : चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे भाग, 'पूरे देश में फैलने जा रही वोटर अधिकार यात्रा रूपी क्रांति', राहुल का बड़ा ऐलान, अमेरिका में ही चौतरफा घिरे ट्रंप, कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध
Taza Khabar : चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे भाग, 'पूरे देश में फैलने जा रही वोटर अधिकार यात्रा रूपी क्रांति', राहुल का बड़ा ऐलान, अमेरिका में ही चौतरफा घिरे ट्रंप, कोर्ट ने टैरिफ को बताया अवैध

Taza Khabar, 30 August Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन सहित कई देशों पर भारी टैरिफ वाला चाबुक चलाया, लेकिन यह तमाम देश अमेरिका के सामने झुके नहीं, बल्कि सीना तानकर खड़े रहे। जिसकी वजह से ट्रंप बुरी तरह से चिढ़ गए हैं और अब वह अपने देश में भी घिरने लगे हैं। एक अमेरिकी अदालत ने प्रशासन से अधिकांश टैरिफ को अवैध बताया है।

AUG 30, 2025 18:25 IST

चीन पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे भाग

मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण के तहत जापान से चीन के तियानजिन पहुंचे। एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की भी संभावना है।
AUG 30, 2025 16:36 IST

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने 'पूर्व विधायक' के रूप में 'पेंशन' के लिए किया आवेदन

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान में पूर्व विधायक के रूप में पेंशन के लिए आवेदन किया है, ये जानकारी अधिकारियों ने दी। धनखड़, जिन्होंने 1993 से 1998 तक कांग्रेस विधायक के रूप में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, जुलाई 2019 तक पूर्व विधायक के रूप में पेंशन प्राप्त करते रहे। पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद यह पेंशन बंद कर दी गई।
AUG 30, 2025 16:35 IST

'समंदर चाचा' उर्फ बागू खान, जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में मारा गया

सुरक्षा बलों ने आतंक के 'मानव जीपीएस' (Human GPS) बागू खान (Bagu Khan) उर्फ समंदर चाचा को गुरेज में मार गिराया, जिससे 100 से ज़्यादा घुसपैठ की कोशिशों में उसकी दशकों पुरानी भूमिका का अंत हो गया। बागू खान, जिसे समंदर चाचा के नाम से भी जाना जाता है, 1995 से पीओके में रह रहा था।
AUG 30, 2025 16:35 IST

इस कारण अचानक बदली एशिया कप 2025 की टाइमिंग

एशिया कप 2025 के समय में अचानक बदलाव किया गया है। एशिया कप में फाइनल सहित कुल 19 मैच खेले जाने हैं। 19 में से 18 मैच के समय में बदलाव किया गया है। मैच के समय में बदलाव यहां की मौसम के चलते किया गया है।
AUG 30, 2025 16:35 IST

'पूरे देश में फैलने जा रही वोटर अधिकार यात्रा रूपी क्रांति'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रूपी क्रांति शुरू हुई है, जो पूरे देश में फैलने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चोरी सिर्फ आपके वोट की नहीं, बल्कि आपके अधिकार की चोरी है और आपके भविष्य की चोरी है।
AUG 30, 2025 13:58 IST

वैष्णव ने ऑप्टिमस की 'टेम्पर्ड ग्लास' फैक्ट्री का किया उद्घाटन

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को नोएडा में ऑप्टिमस इंफ्राकॉम की 870 करोड़ रुपये की लागत से बनी फैक्ट्री का उद्घाटन किया, जहां 'टेम्पर्ड ग्लास' स्क्रीन प्रोटेक्टर बनाए जाएंगे। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में 'राइनोटेक' नाम से भारत में बने टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर को पेश किया था। इसमें अमेरिकी कंपनी कॉर्निंग के ग्लास का इस्तेमाल किया जाता है।
AUG 30, 2025 13:14 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग लालबागचा राजा के किए दर्शन

AUG 30, 2025 13:11 IST

भाजपाई याद रखें कि भाजपा किसी की सगी नहीं: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि सबसे पहले तो भाजपाइयों को यह याद रखना चाहिए कि ‘‘भाजपा किसी की सगी नहीं है" और भाजपा एक ‘‘इस्तेमाली’’ पार्टी है। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जो अपने परिवार के सगे नहीं हुए, वे भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत न दें।

सपा प्रमुख यादव ने ‘एक्स’ पर 49 सेकंड का एक वीडियो साझा किया, जिसमें खाद के लिए कतार में खड़े किसान दिख रहे हैं और एक बुजुर्ग किसान को रोते हुए देखा जा सकता है। यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के वे कार्यकर्ता और समर्थक जो ‘अमृतकाल’ की बात कर रहे हैं, उन्हें यह वीडियो देखकर अपने ऊपर शर्मिंदा होना चाहिए।’’उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल, भाजपा अपने भोले-भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग करती है, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने और दुष्प्रचार के लिए।’’ यादव ने कहा, ‘‘वो पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है।’’
AUG 30, 2025 13:10 IST

केरल में पुलिस शिविर में उपनिरीक्षक मृत पाया गया

केरल के पतनमथिट्टा जिले के अदूर में पुलिस के एक शिविर के अंदर एक उपनिरीक्षक मृत पाया गया। उपनिरीक्षक कुंजुमन (51) सशस्त्र पुलिस बटालियन में सेवारत थे और शिविर के अंदर क्वार्टर में रह रहे थे। अदूर पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक शिविर में अपने आवास के पास एक पेड़ से लटके पाए गए और यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात से शनिवार तड़के के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि शव से बरामद एक कथित सुसाइड नोट से पता चला है कि कुंजुमन कुछ आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
AUG 30, 2025 11:37 IST

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में काकचिंग और इंफाल पूर्व जिलों से एक प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीएससी) के तीन सक्रिय सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व के मिनुथोंग और काकचिंग जिलों के हियांगलाम अवांग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला और उसका बेटा भी शामिल है। उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले के चागेम लोकचाओ से एक .303 राइफल, दो 5.56 इंसास राइफल और 9 मिमी की एक पिस्तौल भी बरामद की है।
AUG 30, 2025 10:29 IST

कालकाजी में झगड़े के बाद मंदिर के सेवादार की हत्या

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में 35 वर्षीय एक सेवादार की कुछ लोगों के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमलावरों में से एक को पकड़ लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को मंदिर में हुए विवाद के बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने आए आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी सेवादार योगेंद्र सिंह से ‘चुन्नीप्रसाद’ (चुनरी और प्रसाद) मांगा, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ।
AUG 30, 2025 09:54 IST

जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन, एक परिवार के सात सदस्यों की मौत की आशंका

जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के एक सुदूर गांव में शनिवार तड़के भूस्खलन से एक मकान के ढह जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि माहोरे के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से एक मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि परिवार के लापता सदस्यों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक नजीर अहमद, उसकी पत्नी व पांच नाबालिग बेटे लापता हैं और उनकी मौत होने की आशंका है।
AUG 30, 2025 09:28 IST

सीतापुर में बाघ के हमले में किसान की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के बसारा गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर कथित रूप से बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम उस समय की है जब 50 वर्षीय किसान राकेश वर्मा अपने खेत में काम कर रहे थे तभी कथित तौर पर झाड़ियों से निकलकर एक बाघ ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। उसने बताया कि बाघ ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और नोच-नोच कर मार डाला। घटनास्थल पर मौजूद अन्य किसानों के अनुसार राकेश वर्मा खेत में अकेले थे और उनकी चीखें सुनकर आस-पास काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ उन्हें खेत से घसीट कर ले जा चुका था।
AUG 30, 2025 09:27 IST

कुशीनगर में आरएसएस के जिला सह संघ चालक के बेटे की हत्या

कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में पशु चराने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला सह संघ चालक इंद्रजीत सिंह के बेटे की लाठी-डंडों और फरसे से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्र ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक फरार है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
AUG 30, 2025 09:22 IST

J&K के रामबन में फटा बादल, 3 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक सुदूर गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पर्वतीय क्षेत्र राजगढ़ में शनिवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव मिले हैं।
AUG 30, 2025 08:11 IST

पीएम मोदी की चीन यात्रा से भारतीय समुदाय और चीनी कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे को लेकर बीजिंग में उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी करीब सात साल बाद चीन पहुंचने वाले हैं और इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि स्थानीय चीनी नागरिकों और कारोबारियों में भी बड़ी उम्मीदें हैं। इस दौरे को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक हालात लगातार जटिल होते जा रहे हैं। पूर्व चीनी राजनयिक हीन ने आईएएनएस से कहा, "हम एक स्थानीय चीनी नागरिक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। लगभग सात वर्षों के बाद उनका यह दौरा चीन और भारत के संबंधों को एक नई दिशा दे सकता है। आज के जटिल अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में यह यात्रा एशिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आशा की किरण है।"
AUG 30, 2025 08:11 IST

भारतीय सेना ने 'कन्वर्ज कैप्सूल-2' का किया सफल आयोजन

भारतीय सेना ने 25 से 29 अगस्त 2025 तक राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर में 'कन्वर्ज कैप्सूल- 2' का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम 'मिलिट्री-सिविल फ्यूजन' की दिशा में एक अहम पहल थी, जिसमें सिविल प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा जगत और प्रमुख औद्योगिक साझेदारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन का उद्देश्य सशस्त्र बलों और नागरिक पक्षकारों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करना था, ताकि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक संयुक्त और समर्पित दृष्टिकोण विकसित किया जा सके। यह कार्यक्रम मुख्यालय साउदर्न कमांड द्वारा टेरिटोरियल आर्मी निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया गया।
AUG 30, 2025 07:43 IST

पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ से 22 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और लाहौर के कई आवासीय इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। लगभग 40 वर्षों में पहली बार लाहौर शहर में बाढ़ आई है। पाकिस्तान का सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत पंजाब लगभग एक सप्ताह से भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर सहित प्रांत भर में कम से कम 1,700 गांव जलमग्न हैं। लाहौर के उपायुक्त सैयद मूसा रज़ा ने पत्रकारों से कहा कि बाढ़ का पानी 38 साल बाद इस शहर में घुसा है। सरकार ने कहा कि अभूतपूर्व मानसूनी बारिश और भारत की ओर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से तीन पूर्वी नदियां - सतलुज, रावी और चिनाब उफान पर हैं।
AUG 30, 2025 07:07 IST

Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी

AUG 30, 2025 07:06 IST

Aaj Ki Taza Khabar: राष्ट्रपति पुतिन सोमवार को PM मोदी से करेंगे मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मोदी और पुतिन दोनों 31 अगस्त से एक सितम्बर तक एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे। उशाकोव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘एससीओ प्लस बैठक (एक सितंबर को) के ठीक बाद, हमारे राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह इस वर्ष उनकी पहली बैठक होगी, हालांकि वे फोन पर नियमित रूप से संपर्क में रहे हैं।
Related News

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती