LIVE

भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी, वक्फ कानून पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा; पढ़िये देश-दुनिया की ताजा खबरें

दुनिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई।आज बाजार ओपन होने के बाद प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 3,900 अंक से अधिक गिरा, जबकि निफ्टी 1140 अंक लुढ़क गया। निफ्टी 21,800 से नीचे चला गया वहीं अपने जवाबी टैरिफ से दुनिया भर के बाजारों में मचे उथल-पुथल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार में उथल-पुथल मचे ऐसा वह जानबूझकर नहीं कर रहे हैं। कभी-कभी कुछ चीजों को ठीक करने के लिए आपको देवी लेनी पड़ती है वहीं दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ती जा रही है। यहां तापमान 42 के पार पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है उधर केंद्रीय गृह मंत्री अपने दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी का दौरा करेंगे तथा सुरक्षा स्थिति और विकास पहलों की समीक्षा करेंगे। शाह का भाजपा मुख्यालय का दौरा ऐसे समय हुआ जब पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है उधर डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद से अमेरिका समेत दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट जारी है वहीं गाजा पट्टी में इजरायली हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को गाजा में इजरायली हमलें में कम से कम 32 लोग मारे गए, जिनमें एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए अमेरिका जा रहे हैं, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

रवि वैश्यUpdated Apr 7, 2025, 22:19 IST
Follow on Google News
भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी, वक्फ कानून पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा; पढ़िये देश-दुनिया की ताजा खबरें

भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी, वक्फ कानून पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा; पढ़िये देश-दुनिया की ताजा खबरें

Aaj ki Taza Khabar:7 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज: दुनिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई।आज बाजार ओपन होने के बाद प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 3,900 अंक से अधिक गिरा, जबकि निफ्टी 1140 अंक लुढ़क गया। निफ्टी 21,800 से नीचे चला गया वहीं अपने जवाबी टैरिफ से दुनिया भर के बाजारों में मचे उथल-पुथल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार में उथल-पुथल मचे ऐसा वह जानबूझकर नहीं कर रहे हैं। कभी-कभी कुछ चीजों को ठीक करने के लिए आपको देवी लेनी पड़ती है वहीं दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ती जा रही है। यहां तापमान 42 के पार पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है उधर केंद्रीय गृह मंत्री अपने दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी का दौरा करेंगे तथा सुरक्षा स्थिति और विकास पहलों की समीक्षा करेंगे। शाह का भाजपा मुख्यालय का दौरा ऐसे समय हुआ जब पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है उधर डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद से अमेरिका समेत दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट जारी है वहीं गाजा पट्टी में इजरायली हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को गाजा में इजरायली हमलें में कम से कम 32 लोग मारे गए, जिनमें एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए अमेरिका जा रहे हैं, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

  • सुप्रीम कोर्ट में उठा वक्फ बोर्ड के खिलाफ याचिका पर सुनवाई का मामला
  • वक्फ कानून पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा
  • भारतीय शेयर बाजार में ट्रंप टैरिफ से आया भूचाल
  • दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, पारा 42 के पार
  • 'चीजों को ठीक करने के लिए कभी-कभी आपको दवा लेनी पड़ती है',टैरिफ पर बोले ट्रंप

APR 07, 2025 22:19 IST

तमिलनाडु: विधानसभा में हंगामे के बाद अन्नाद्रमुक सदस्यों को सदन से बाहर निकाला गया

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्षी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) विधायकों को सोमवार को कुछ मुद्दे उठाने की कोशिश करने के बाद हुए हंगामे के कारण सदन से बाहर निकाल दिया गया। प्रश्नकाल समाप्त होने के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ‘एक महत्वपूर्ण मुद्दे’ की ओर अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करने के लिए खड़े हुए लेकिन अध्यक्ष एम. अप्पावु ने यह कहते हुए उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि ‘मामला न्यायालय में विचाराधीन है’। काली पट्टी बांधकर विधानसभा में आए अन्नाद्रमुक सदस्यों ने पलानीस्वामी को मुद्दा उठाने की अनुमति दिये जाने की मांग की। अन्नाद्रमुक विधायकों ने अचानक तख्तियां लहराईं, जिन पर लिखा था ‘वह शहीद कौन है’-टीएएसएमएसी।
APR 07, 2025 14:54 IST

सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी, जानिए अब दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद क्या है कीमत

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की कीमत में बढ़ोतरी की है। जानिए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में अब क्या कीमत हो गई है।
APR 07, 2025 14:54 IST

टैरिफ पर ट्रंप से टकराव नहीं चाहता भारत

बीते दो अप्रैल को ट्रंप ने नए टैरिफ दरों की घोषणा की। तीन अप्रैल से ये दर लागू भी हो गए। अमेरिका पहुंचने वाले भारतीय उत्पादों पर ट्रंप ने 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। यानी कि अमेरिका में भारतीय सामान और महंगे हो जाएंगे। ट्रंप की इस घोषणा के बाद दुनिया में एक नया 'टैरिफ वार' शुरू हो गया है। कई देशों ने पलटवार करते हुए अमेरिका उत्पादों पर अपना टैरिफ बढ़ा दिया है।
APR 07, 2025 13:28 IST

वीके सक्सेना मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची मेधा पाटकर

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने साकेत कोर्ट के सेशन अदालत के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली हाई कोर्ट मेधा पाटकर की अर्जी पर 19 मई को सुनवाई करेगा।
APR 07, 2025 13:27 IST

'मैं जेल जाने को भी तैयार हूं...' बिफरीं ममता बनर्जी

मैं जेल जाने को भी तैयार हूं...टीचर नौकरी घोटाले के आरोपों पर बिफरीं ममता बनर्जी
APR 07, 2025 12:32 IST

Sensex के 30 के 30 शेयर लाल निशान में

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स आज करीब 4000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी करीब 1150 अंक गिरकर खुला।
APR 07, 2025 12:31 IST

सुप्रीम कोर्ट में उठा वक्फ बोर्ड के खिलाफ याचिका पर सुनवाई का मामला

सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ बोर्ड के खिलाफ याचिका पर सुनवाई का मामला उठा। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत के समक्ष मामला उठाया। सीजेआई संजीव खन्ना ने कपिल सिब्बल और अन्य को आश्वासन दिया कि वह याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर निर्णय लेंगे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह दोपहर में उल्लेख पत्र देखेंगे और कहा कि मामलों को सूचीबद्ध करने की व्यवस्था है और यह मामला उचित समय पर आएगा।
APR 07, 2025 11:03 IST

वक्फ कानून पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा

स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि 'मैंने नियम देखा है और नियम 56 एवं नियम 58 के उप नियम 7 के मुताबिक ऐसा कोई भी मामला जो कि कोर्ट में हो उसे पर चर्चा नहीं कराई जा सकती। चूंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और मेरे पास उसकी एक प्रति है ऐसे में नियम साफ कहता है कि कार्य स्थगन प्रस्ताव के जरिए इस पर चर्चा नहीं कराई जा सकती।'
APR 07, 2025 11:02 IST

Stock Market Crash: इन 5 वजहों से शेयर बाजार में मचा हाहाकार !

सोमवार, 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। असल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ से शुरू हुए वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर आशंका बढ़ गयी है। इससे प्रमुख वैश्विक बाजारों में तीखी बिकवाली हुई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है।
APR 07, 2025 09:35 IST

बिहार में आगामी चुनाव को लेकर हुए एक्टिव राहुल गांधी

जनवरी के बाद से यह राहुल गांधी का तीसरा बिहार दौरा होगा, जब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को वैचारिक रूप से हराने की अपील की थी।
APR 07, 2025 09:19 IST

भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 3900 अंक लुढ़का, निफ्टी 1140 अंक गिरा

ट्रंप टैरिफ से अमेरिका समेत दुनिया भर के शेयर बाजार में भूचाल आया हुआ है। इस ट्रेंड को देखने से लगता है कि भारतीय शेयर बाजार में भी हाहाकार होना तय है। कहीं यह ब्लैक मंडे ना साबित हो जाए।
APR 07, 2025 09:17 IST

फेयरवेल पार्टी में मुस्कुराते हुए स्पीच दे रही थी छात्रा, अचानक आया हार्ट अटैक

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक कॉलेज में विदाई भाषण देते समय दिल का दौरा पड़ने से एक छात्रा की मौत हो गई। यह घटना महाराष्ट्र के शिक्षण महर्षि गुरुवर्या आर.जी. शिंदे महाविद्यालय में हुई। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की भाषण देते समय हंसती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन अचानक गिर जाती है। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
APR 07, 2025 08:20 IST

पी चिदंबरम ने 'तमिलनाडु के फंड' पर पीएम मोदी पर निशाना साधा

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने सवाल किया, 'आप पिछले साल से एक साल बड़े हैं। 'संख्या' के लिहाज से तो यह संख्या बड़ी होगी, लेकिन क्या यह जीडीपी के अनुपात के लिहाज से अधिक है या कुल व्यय के अनुपात के लिहाज से अधिक है? '
APR 07, 2025 08:01 IST

दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ती जा रही है। यहां तापमान 42 के पार पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।
APR 07, 2025 07:57 IST

'चीजों को ठीक करने के लिए कभी-कभी आपको दवा लेनी पड़ती है'- बोले ट्रंप

अपने जवाबी टैरिफ से दुनिया भर के बाजारों में मचे उथल-पुथल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार में उथल-पुथल मचे ऐसा वह जानबूझकर नहीं कर रहे हैं। कभी-कभी कुछ चीजों को ठीक करने के लिए आपको देवी लेनी पड़ती है।
APR 07, 2025 07:57 IST

Stock Market: अमेरिका समेत दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट जारी

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद से अमेरिका समेत दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट जारी है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कभी-कभी आपको कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।
APR 07, 2025 07:56 IST

मणिपुर: वक्फ कानून के विरोध में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष का घर फूंका

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष असकर अली के घर को रविवार रात भीड़ ने आग लगा दी। कथित तौर पर वक्फ संशोधन अधिनियम का समर्थन करने के विरोध में उनका घर फूंका गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना थौबल जिले के लिलोंग में हुई। अली ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इस कानून के प्रति अपना समर्थन जताया था।
APR 07, 2025 07:56 IST

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, बोले- 'सही समय' पर बहाल होगा पूर्ण राज्य का दर्जा

केंद्रीय गृह मंत्री अपने दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी का दौरा करेंगे तथा सुरक्षा स्थिति और विकास पहलों की समीक्षा करेंगे। शाह का भाजपा मुख्यालय का दौरा ऐसे समय हुआ जब पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
APR 07, 2025 07:55 IST

पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस में पर हमला- दावा कर बोले BJP सांसद: गाड़ियों पर बरसाए गए पत्थर

पश्चिम बंगाल में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाई गई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। हालांकि बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने दावा किया है कि कोलकाता में जुलूस में शामिल गाड़ी पर हमला हुआ है।
APR 07, 2025 07:55 IST

प्रयागराज में भगवा झंडा लेकर कुछ युवक दरगाह के गेट पर चढ़े, लगाए नारे

प्रयागराज के सिकंदरा में स्थित एक दरगाह के गेट पर कुछ युवक रविवार को कथित रूप से भगवा झंडे लेकर चढ़ गए और नारे लगाने लगे।